शाहरुख-दीपिका की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज़ के साथ ही विवादों में घिर गया है। इसे लेकर तरह-तरह की बयानबाजियां की जा रही हैं, तो कहीं गाने में दीपिका की भगवा बिकनी को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 

अगर फिल्म के इस गीत की बात की जाय तो 3 मिनट और 14 सेकेंड के गाने में दीपिका ने 74 ड्रेस बदली हैं, इस गाने में दीपिका केसरिया रंग की बिकनी में मात्र 3 सेकेंड के लिए दिखाई देती हैं।  पूरे गाने को लेकर यूजर्स को कोई नाराज़गी नहीं है, लेकिन मात्र 3 सेकेंड के लिए दीपिका के भगवा रंग की बिकनी में दिखाई देने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो दीपिका और शाहरुख को ट्रोल करने वालों की तो बाढ़ सी आ गई है।

यानि कि गाने के मात्र 3 सेकेंड के केसरिया बिकनी वाले सीन को लेकर ही आपत्ति है। लगता है इसके बाद ये भी कहा जा सकता है, कि पूरा का पूरा गाना बेशर्म नहीं है।ये और बात है, कि इससे पहले भी केसरिया या भगवा रंग के कपड़ों में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपने गाने या सीन को शूट किया है। लेकिन उन पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई।

बीजेपी के सांसद और भोजपुरी क्टर निरहुआ का एक गाने का सेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस आम्रपाली शर्मा निरहुआ को शिड्यूज़ करती दिखाई दे रही हैं।  फिल्म का नाम है- बम बम बोल रहा है काशी।

अलावा इसके कटरीना कैफ और अक्षय कुमार पर फिल्माए गाने में कैटरीना की भगवा साड़ी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।फ़िल्म भूल-भुलैया का गाना हरे-कृष्णा हरे राम भी भगवा कपड़ों में ही शूट किया गया था। फिर भी उसे लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं रही। हाल-फिलहाल तो पठान फिल्म के गाने को लेकर गहराता विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगे जाकर इसमें क्या मोड़ आता है, ये तो वक्त ही बताएगा।