हाल ही में घूमर फेम एक्ट्रेस सैयामी खेर, सचिन तेंदुलकर से मिलीं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को अपनी स्पिन बॉलिंग स्किल भी दिखाई। वीडियो सैयामी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सचिन तेंदुलकर सैयामी की बॉलिंग की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने कभी भी ऐसी गेंद नहीं खेली है। वहीं, सैयामी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन सचिन से मिलने का उनका बचपन का सपना सच हो जाएगा। 

वीडियो में सचिन कह रहे हैं कि उन्होंने सैयामी की फिल्म घूमर देखी है और ये फिल्म उन्हें काफी पसंद भी आई। इसके बाद सचिन ने कहा कि क्या सैयामी इस पिच पर भी बॉलिंग करके दिखा सकती हैं। इस पर सैयामी कहती हैं- हां, मैंने पहले फिल्म के लिए ऐसी प्रैक्टिस की है लेकिन अभी आप सामने खड़े हैं तो मैं थोड़ा प्रेशर महसूस कर रही हूं। 

इसके बाद सैयामी कूकाबुरा क्रिकेट बॉल लेकर खड़ी हो जाती हैं। इस पर सचिन कहते हैं कि नहीं, ये बॉल वापस दे दो, तुम सब कुछ तोड़ दोगी और उनके हाथ में टेनिस बॉल देते हैं। फिर सैयामी टेनिस बॉल के साथ बॉलिंग करती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सैयामी ने लिखा है- मैंने बचपन से सचिन तेंदुलकर से मिलने का सपना देखा है। मेरा ये सपना सच हुआ है।