बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्मों के लिए रविवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों की कमाई में छुट्टी के कारण उछाल देखने को मिलता है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ। काजोल और विशाल जेठवा की फिल्म सलाम वेंकी वीक एंड पर भी कमाल दिखाने में नाकामयाब रही है। लेकिन चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन अभिनीत दृश्यम 2 एक बार फिर रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही है।
इनके साथ ही साउथ की फिल्म विजयानंद भी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई काजोल और विशाल जेठवा अभिनीत फिल्म सलाम वेंकी पहले दिन से सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। समीक्षकों द्वारा मां-बेटे की इस मनभावन कहानी को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है।
धीमे-धीमे आगे बढ़ती हुई सलाम वेंकी की कमाई में रविवार को भी बढ़ोतरी नहीं हुई है यानी यह फिल्म वीकएंड का फायदा उठाने में असफल रही है। अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 24 दिन बाद भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है, जो इसकी कमाई से साफ झलक रहा है। अपने चौथे रविवार को फिल्म ने बढ़ाया बिजनेस करते हुए अपनी कमाई के ग्राफ को और बढ़ा लिया है।