बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का हैप्पी बर्थडे है। सलमान 27 दिसंबर को 57 साल के हो गए। इस खास मौके पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक पार्टी रखी। वहां आधा बॉलीवुड नजर आया। इसमें शाहरुख खान और संगीता बिजलानी भी पहुंचे, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पार्टी में राहुल कनाल अपनी पत्नी के साथ, तब्बू, अरबाज खान, सोहेल खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिनेलिया- रितेश देशमुख, कृतिका खरबंदा और पुलकित शर्मा, कार्तिक आर्यन समेत अन्य सितारे नजर आए। शाहरुख खान के एंट्री का वीडियो तो सामने आया ही।

हालांकि इस बर्थडे पार्टी में जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है संगीता बिजलानी। सलमान संग उनका एक वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है बर्थडे पार्टी के बाद जब संगीता घर लौट रहीं होती है तो खुद सलमान उन्हें नीचे गाड़ी तक छोड़ने आते हैं। जैसे ही संगीता बिजलानी की गाड़ी आगे आती है तो सलमान उन्हें गले से लगाते हैं और बाद में संगीता का चेहरा हाथों से पकड़ते हुए उनके माथे पर चूमते है। विडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सलमान और संगीता के प्यार के चर्चे होने लगे फिर से होने लगे हैं।