अभिनेता शरत सक्सेना ने कहा कि सलमान ने उन्हें काफी सारी फिल्मों में काम करने का मौका दिया। सलमान ने मेरे नाम की काफी सारी फिल्मों में सिफारिश की। रोल चाहे छोटा हो या बड़ा, उनके साथ काफी सारी फिल्मों में काम किया। उनके साथ काम करके अच्छा लगता है। इस दौरान उन्होंने सलमान खान से जुड़ा एक वाकया शेयर किया है।
शरत ने कहा कि एक सीन में सलमान बिना ग्लिसरीन के रोने लगे थे। फिल्म तुमको न भूल पाएंगे में शरत ने सलमान के पिता का रोल निभाया था। फिल्म के एक सीक्वेंस में इमोशनल सीन था। अमूमन एक्टर्स रोने वाले सीन के लिए ग्लिसरीन का यूज करते हैं। इससे आसानी से आंसू निकल जाते हैं। हालांकि सलमान उस सीन में इतना घुस गए कि वे रियल में रोने लगे थे।
शरत के मुताबिक, सलमान उनके काम से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने काफी सारी फिल्मों में उन्हें काम करने का मौका दिया। फिल्म तुमको न भूल पाएंगे में शरत सक्सेना को सलमान खान के पिता का रोल करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि लोगों ने कहा कि शरत का स्किन डार्क है, जबकि सलमान फेयर हैं। वे उनके पिता कैसे बन सकते हैं।