बिग बॉस ओटीटी 2 में पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद सलमान खान ने भी नहीं की होगी। एक टास्क के दौरान आकांक्षा पुरी और जैद हदीद ने फ्रेंच किस किया। 30 सेकेंड तक चलने वाले इस किसिंग सीन को देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। अब इसे लेकर दर्शकों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
कई दर्शकों का कहना है, कि क्या ये वो फैमिली शो है जिसका सलमान भाईजान ने वादा किया था। बिग बॉस के इतिहास में यह पहली बार है कि जब दो प्रतियोगियों ने इतने सारे कैमरों के सामने लिप लॉक किया है। अब जबकि सलमान खान ने ये दावा किया था कि ये एक फैमिली शो होने वाला है, सोशल मीडिया पर इस किस को देखकर हंगामा मच गया है। लोग ये पूछते नज़र आ रहे हैं, क्या अब यह सब शो चलाने को लेकर किया जा रहा है?
हुआ यूं कि ब्लैक एंड व्हाइट टीम के बीच एक टास्क चल रहा था, इसी दौरान जेड और आकांक्षा ने एक-दूसरे को किस करने की हिम्मत की। अविनाश सचदेवा ने यह घोषणा तब की जब टीमें इस बात पर बहस कर रही थीं कि कितनी देर तक किस करना है। फिर तय हुआ कि ये 30 सेकेंड के लिए होना चाहिए। दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से लिप-लॉक किया। बाकी मेंबर्स इसे लेकर शाउट करते रहे।
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी विरोध किया जा रहा है। जहां कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया तो कुछ लोग थोड़े नाराज भी हुए “आकांक्षा और जेड 30 सेकंड तक लिप किस करेंगे। मुझे लगता है कि यही एकमात्र कार्य है जिसे जेड अच्छी तरह से कर सकता है। दोनों ने उत्साह के साथ कार्य पूरा किया," एक यूजर ने लिखा।