सुपरस्टार सलमान खान की बड़े बजट की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद यानी 21 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। सभी की निगाहें सलमान के परफॉर्मेंस पर टिकी हैं। सलमान की फिल्म में नज़र आने वाले कलाकारों में वेंकटेश, भूमिका चावला और राम चरण का कैमियो भी शामिल है।

फिल्म के गाने भी हिट हैं। किसी का भाई किसी की जान के बाद फैंस फिल्म टाइगर 3 का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारों से ये ख़बर आई है, कि सलमान खान एक फिल्म के लिए करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ करार करने जा रहे हैं। 

कहा जा रहा है, कि सलमान खान जल्द ही ईद 2024 के लिए धर्मा प्रोडक्शन के साथ एक फिल्म को लॉक कर देंगे। जैसा कि हम जानते हैं, कि सलमान की फाइटर गणतंत्र दिवस 2024 पर आ रही है। जबकि दीवाली 2024 में प्रेम की शादी, सिंघम की रिलीज हो सकती है। 

कहा जा रहा है, कि सलमान खान जल्द ही इस बारे में अनाउंसमेंट करेंगे। एक सूत्र के हवाले से पता चला है, कि, "फिलहाल, सलमान खान स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं और एक बार यह लॉक हो जाने के बाद, वह जल्द ही फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे।" 

कहा जा रहा है, कि सलमान खान धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक फिल्म पर विचार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि सब कुछ बहुत ही "शुरुआती चरण" में है, और स्क्रिप्ट और निर्देशक के बारे में जानकारी को गुप्त रखा गया है। 

सूत्र ने कहा, " दोनों को 25 साल बाद किसी फिल्म के लिए एक साथ देखना दिलचस्प होगा।" आखिरी बार प्रशंसकों ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में सलमान खान को करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है में 1998 में देखा था। उन्होंने अंजलि उर्फ काजोल के बीएफएफ अमन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख खान भी थे। 

सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान को सिंगल स्क्रीन में अच्छी एडवांस बुकिंग मिल रही है। मल्टीप्लेक्स चेन में यह थोड़ा धीमा है। पूजा हेगड़े किसी का भाई किसी की जान में सलमान के अपोज़िट नज़र आने वाली हैं।