साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु लगातार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपनी आने वाली फ़िल्म 'शाकुंतलम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'शाकुंतलम' में समांथा ने मेनका और विश्वामित्र की बेटी शकुंतला का किरदार निभाया है।

हाल ही में समांथा ने फिल्म की फाइनल कॉपी देखी और इसे देखने के बाद समांथा काफी इमोशनल हो गईं, फ़िल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए सामंथा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फ़िल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। समांथा ने लिखा, 'आखिरकार मैंने यह फिल्म देख ली। गुनशेखर गरु अब इस फिल्म को देखने के बाद आपके पास मेरा दिल है। यह कितनी खूबसूरत फिल्म है। हमारे महानतम महाकाव्यों में से एक। इसे बहुत प्यार से जीवंत किया गया है।

सोशल मीडिया पर लिखी एक इमोशनल पोस्ट

सामंथा ने आगे लिखा, 'मैं इस फिल्म को देखने के लिए अपने परिवार और दर्शकों का इंतजार नहीं कर सकती। जो भी इस फिल्म को देखेगा वह इस प्यार भरे एहसास में बह जाएगा। आप सभी हमारी जादुई दुनिया से प्यार करेंगे। इस शानदार यात्रा के लिए मैं दिल राजू गारू और नीलिमा को धन्यवाद देती हूं। शकुंतलम हमेशा मेरे करीब रहेगा।

आपको बता दें कि फिल्म 'शाकुंतलम' का निर्माण और निर्देशन निर्देशक गुनशेखर ने किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। यह प्रोजेक्ट सामंथा का गुनशेखर के साथ पहला कॉपरेशन है। फिल्म की कहानी राजा दुष्यंत और शकुंतला की कथा से प्रेरित है और महान कवि कालिदास द्वारा संस्कृत नाटक 'शाकुंतलम' पर बनी है। फिल्म में सामंथा और देव मोहन के अलावा अल्लू अरहा, सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ. मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नगल्ला, जिशु सेनगुप्ता भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।