समांथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सामंथा समय-समय पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। समांथा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनकी पहली तस्वीर तब की है जब वह महज 16 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने अपने डॉगी की तस्वीरें शेयर कीं और बाद में ऑक्सीजन मास्क पहने अपनी तस्वीर शेयर की हैं।

समांथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। समांथा इन दिनों अपनी फिल्म शकुंतलम और अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही तेलुगू प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू ने समांथा की फिल्म शकुंतलम को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने समांथा को बूढ़ा कहकर तंज कसा। इसके बाद अब समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। https://www.instagram.com/p/CrhfSdHLo-7/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है कि- जो यह जानते हुए भी कि वह कभी उस पेड़ की छांव में नहीं बैठेगा, एक पेड़ लगाता है, वह जीवन का मतलब समझने लगा है। ये छंद रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखे गए हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जैसे मैं उसे देख रही हूं। आपको बता दें कि समांथा और प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू के बीच बीते दिनों झगड़ा हुआ था।

साथ ही एक्ट्रेस ने बाद में प्रोड्यूसर के कान के बालों का मजाक उड़ाया था। वास्तव में, सामंथा के करियर के अंत के बारे में चिट्टीबाबू का अपना बयान था - उन्होंने कहा कि सामंथा अब 18 या 20 की नहीं है और इसलिए मैंने कहा कि वह शाकुंतलम जैसी महान फिल्म में अपने चरित्र के लिए सही पसंद थीं। यदि नहीं, तो इसमें गलत क्या है?