बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने आगामी जिम्बाब्वे एफो टी-10 लीग में हरारे हरिकेन टीम खरीदी। एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक सोहन रॉय के साथ भारतीय सेलिब्रिटी टीम के संयुक्त मालिक होंगे। लीग में हिस्सा ले रही छह टीमों में से एक टीम पाकिस्तानी फ्रेंचाइज ने भी खरीदी। लीग के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अबु धाबी टी-10 लीग कराने वाली संस्था ग्लोबल स्पोर्ट्स के साथ कोलेब्रेशन किया है।
लीग 20 जुलाई से शुरू होगी और फाइनल 29 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में फाइनल खेला जाएगा। अबू धाबी लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स सबसे सफल टीम है। अबू धाबी लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स सफल टीम है। उन्होंने दो बार कप अपने नाम किया है। संजय की हरारे हरिकेन के अलावा, केपटाउन सैंप आर्मी, बुलावायो ब्रेटस और जॉब लायंस जिम एफो टी10 लीग में हिस्सा लेने वाली अन्य चार टीमें होंगी। 2 जुलाई 2023 को हरारे में प्लेयर ऑक्शन होगा।
दत्त ने कहा- क्रिकेट का देश भारत
दत्त ने कहा कि, भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है। यह हमारी ड्यूटी है कि हम इस खेल को दुनिया के हर कोने तक फैलाए। छह टीमों में से एक टीम पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी ने भी खरीदी। पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स ने जिम्बाब्वे एफो लीग में भी डर्बन कलंदर्स नाम से टीम की ओनरशिप ली। लाहौर कलंदर्स ने 2022 व 2023 में ग्रुप जीता था।
पाकिस्तान के बिजनेसमैन आतिफ नईम राणा और समीन नईम राणा के पास दोनों टीम की ओनरशिप है। जिम्बाब्वे में पहली बार लीग होने जा रही है। 20 जुलाई को टी-10 का पहला मैच खेला जाएगा। लीग 9 दिन तक चलेगी और फाइनल 29 जुलाई को होगा। जिम्बाब्वे में खेल के इतिहास में एक बड़ा मोमेंट है। मुझे लीग के साथ जुड़ने पर गर्व है।