एक्टर संजय दत्त शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। संजय की कोहनी, हाथ और चेहरे पर काफी चोटें लगी हैं। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

संजय दत्त की टीम के मुताबिक़ उनके साथ ये हादसा पैन इंडिया फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD - The Devil) की शूटिंग के दौरान हुआ। हादसा उस समय हुआ जब वे एक बॉम्ब सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। 

इस घटना के बाद से संजय दत्त के फैंस काफी चिंता में हैं। हर कोई संजय दत्त के सही होने के लिए प्रार्थना कर रहा है। संजय दत्त हाल ही में केजीएफ चैप्टर 1 और 2 में खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। एक बार फिर वे कन्नड़ फिल्म 'केडीः द डेविल' में एक खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।