सारा अली खान इन दिनों पेरिस में छुट्टिया बिता रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना एक वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह पेरिस के जिम में इंटेंस वर्कआउट करती हुई नजर आई। वीडियो में एक्ट्रेस जिम के अंदर जमकर पसीना बहाती हुई दिखाई दे रही हैं। वह क्रॉस- फिटनेस और साइकिलिंग से लेकर कई अलग-अलग एक्सरसाइज करते हुए नजर आईं। लुक की बात करे तो सारा ने व्हाइट स्पोर्ट्स टॉप के साथ ब्लू शॉर्ट्स और व्हाइट शूज पहना है। सारा इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- किलिंग इट । दूसरे ने लिखा- बहुत प्रेरणादायक तीसरे यूजर ने लिखा- माय फिटनेस क्वीन। वहीं एक और यूजर ने लिखा- आपका ट्रांसफॉर्मेशन काबिल-ए-तारीफ है।

सारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज 

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में वह अपनी दोस्त के साथ पेरिस में घूम रही हैं। इस दौरान उन्हें कैजुअल लुक में देखा गया। सारा ने व्हाइट टॉप के साथ ब्लू डेनिम जीन्स पहनी है। इस लुक को उन्होंने ग्रीन स्लिंग बैग व्हाइट शूज और मैचिंग गॉगल्स के साथ कम्पलीट किया। सारा के वर्कफ्रंट की बात करे तो आखिरी बार उन्हें विक्की कौशल के साथ जरा हटके जरा बचके में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल मार्च 2024 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आदित्य, सारा के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी नजर आएंगे।