सारा अली खान अक्सर अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, सारा ने अपनी लग्जरी कार को छोड़कर मुंबई लोकल और ऑटो से यात्रा की। इसका वीडियो सारा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में सारा अली खान लोकल ट्रेन में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह लोगों से घिरी दिख रही हैं।

सारा ने अपने वीडियो में अपने मेकअप आर्टिस्ट, हेयर आर्टिस्ट और बाकी टीम का भी परिचय कराया। इसके बाद सारा ऑटो में भी सवार हुईं। वीडियो को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन दिया, 'नमस्ते दर्शकों, आज हमने अपना दिमाग लगाया और अपना समय बचाने के लिए ट्रेन से सफर किया।'

वीडियो में सारा अली खान ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है और वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और मास्क भी लगा रखा है। सारा की सादगी के लोग दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इतने अमीर होने के बावजूद उनमें एटीट्यूड नहीं है।

सारा अली खान ने साल 2018 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। केदारनाथ उनकी पहली फिल्म थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने सिम्बा, कुली नंबर 1, लव आज कल, अतरंगी रे में काम किया है। एक्ट्रेस जल्द ही 'मेट्रो इन दिनों', 'नखरेवाली', 'लुका छुपी', 'गैसलाइट' और 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।