अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख ने अपने काम से महाराष्ट्र के दिलों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने मराठी और हिंदी दोनों फिल्मों में अभिनय किया है और हाल ही में फिल्म 'वेद' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें प्रतिष्ठित महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर मौजूद थे। रितेश जब पुरस्कार ग्रहण करने मंच पर पहुंचे तो सिंधिया ने रितेश की खुद मंच से नीचे उतरे और रितेश की मां को अपने साथ हाथ पकड़कर मंच पर लेकर आए। https://twitter.com/RajendrajDarda/status/1651511300487536640?s=20
अब रितेश ने अपनी मां को इतना सम्मान देने के लिए सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर रितेश इस वाक्ये का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, प्यारे @JM_Scindia जी - आपने मेरी माँ के प्रति जो प्यार और अनुग्रह दिखाया है, उसके लिए आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। बहुत बहुत धन्यवाद...
रितेश ने इस सेरेमनी के दौरान चुटीले अंदाज़ में फैंस को जवाब दिया, उनकी फिल्म 'वेद' ने पूरे महाराष्ट्र को पागल कर दिया और बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता मिली। इसके अतिरिक्त, फिल्म से रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख की मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत की है।