कुछ दिन पहले करीना कपूर को सैफ अली खान के साथ के एक डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान करीना ने एक फीमेल फैन से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।
वहीं अब बेबो की भाभी आलिया का एक स्पॉट वीडियो आने के बाद सीखने की सलाह दी जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया एक महिला के साथ बात करती हैं। उसके पास जाती है और उसका हाथ पकड़कर उससे बात करती है।
https://twitter.com/htcity/status/1655483820706246658?s=20
इतना ही नहीं, आलिया महिला के साथ फोटो भी क्लिक करवाती हैं और एक्ट्रेस महिला को हंसाते हुए कहती हैं 'तेरा बेटा मुझे बहुत परेशान कर रहा है।'
इस वीडियो के बाद यूजर्स एक बार फिर करीना को पर भड़कते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई आलिया की तारीफ कर रहा है। दूसरी तरफ करीना को भी आलिया से ये सबक सीखने के लिए कहा जा रहा है।
https://www.instagram.com/reel/Cr5-VTPO2-U/?utm_source=ig_web_copy_link
एक यूजर ने लिखा, 'करीना को भाभी से सीख लेनी चाहिए'।
दूसरे ने लिखा 'आलिया तुम करीना को भी कुछ सिखाओ' जबकि तीसरे ने लिखा, इसे कहते हैं दिल का अमीर होना। एक अन्य ने लिखा, 'करीना को आलिया से कुछ सीखने दीजिए।'
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह 'ब्रह्मास्त्र' के पार्ट 2 में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।