अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में बेंगलुरू के एक फेमस रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। कपल ने सीटीआर (सेंट्रल टिफिन रूम) में व्यंजनों को चखते हुए एंजोय किया। हालांकि, दोनों के इस रेस्टोरेंट में आने की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में फैंस सीटीआर के बाहर जमा हो गए।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब यहां से निकलने को हुए तो सेलिब्रिटी कपल के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई। यहां से निकलते समय कपल को अपनी कार तक पहुंचने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा, फैंस ने उनकी कार को घेर लिया और तस्वीर खिंचवाने के लिए रिक्वेस्ट किया। रेस्टोरेंट के वायरल वीडियो में से एक में, विराट को एक फैन पर भड़कते हुए देखा जा सकता है, जिसने अनुष्का के साथ एक सेल्फी क्लिक करने के लिए सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी।                                         https://twitter.com/uday_birje/status/1649733766368354304?s=20

अनियंत्रित भीड़ को देख विराट खासे नाराज हो गए थे, इसके बाद उन्होंने गुस्सा करते हुए उस फैन को अपनी वइफ से दूर जाने के लिए कहा।

विराट और अनुष्का ने अपनी सीटीआर विजिट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। रेस्टोरेंट ने भी अपने ऑफीशियल  इंस्टाग्राम पेज पर विरुष्का की एक तस्वीर पोस्ट की है, साथ ही कैप्शन में लिखा “देखो आज कौन हमारे साथ शामिल हुआ! यह बहुत खुशी की बात थी कि दिग्गज विराट कोहली और खूबसूरत अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ हमसे मिलने आए। आपके शब्दों और शुभकामनाओं ने हमारा उत्साह बढ़ाया है और हमारा दिन बना दिया है। आपको दोबारा यहां का विजिट करें।”