एक्ट्रेस शहनाज गिल और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन शहनाज और गुरु का कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों का नया गाना मून राइज इन दिनों चर्चा में है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आ रही है।
इसी बीच गुरु और शहनाज का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में सनसेट देख रहे हैं। बैकग्राउंड में उनका नया गाना बज रहा है, जिसे खुद गुरु ने लिखा और कंपोज़ किया है। इस गाने को लेकर शहनाज और गुरु के कई बीटीएस वीडियो सामने आ चुके हैं। लेकिन गुरु के हाल ही में शहनाज के साथ शेयर किए गए इस कोज़ी वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी डेटिंग की बातें करने लगे।
जी हां इस वीडियो को गुरु रंधावा ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा एक कमरे की खिड़की पर बैठे हुए हैं। इस बीच दोनों सूर्यास्त का आनंद भी ले रहे हैं, वीडियो के कैप्शन और बैकग्राउंड में गुरु का लेटेस्ट गाना मून राइस आसानी से पढ़ा और सुना जा सकता है।
खास बात ये है कि इस कोजी वीडियो में शहनाज और गुरु की केमिस्ट्री काफी प्यारी लग रही है। ऐसे में गुरु और शहनाज के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के सवाल पूछने लगे हैं। वीडियो के साथ गुरु रंधावा ने कैप्शन में लिखा- 'कितना खूबसूरत सूर्योदय, शहनाज के साथ बिताई शाम।' शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस वीडियो को लेकर फैन्स ने अभी से गॉसिप करनी शुरू कर दी है।
शहनाज और गुरु का ये रोमांटिक वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस को दोनों की बॉन्डिंग काफी प्यारी लग रही है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- 'तुम दोनों साथ में बहुत क्यूट लग रहे हो, एक दूसरे को डेट करो यार।' एक अन्य यूजर ने लिखा- इस जोड़ी को किसी को नहीं देखना चाहिए।'
गुरु के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- आप दोनों की केमिस्ट्री कमाल की और खूबसूरत है। वहीं एक अन्य ने लिखा है- तुम गुरु से शादी कर लो। वहीं, दूसरे यूजर्स का मानना है कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है। ऐसे में लोग गुरु और शहनाज को लेकर अपनी राय दे रहे हैं।