शाहरुख-दीपिका की फ़िल्म पठान का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हो गया है। गाने को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपने स्वैग से तो कमाल कर ही रहे हैं लेकिन फिर भी बेशरम रंग गाने की तुलना में ये गाना उतना ध्यान खींचने में नाकाम रहा। सुपरस्टार शाहरुख किंग ने खुद ट्विटर पर गाने की पहली झलक साझा की है, जिसे लेकर फैंस कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

गीत के बोल श्रोताओं की ज़ुबान पर चढ़ने में थोड़ा टाइम लगेगा। जबकि SRK बहुत कोशिश कर रहे हैं और नृत्य करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का भी प्रयास कर रहे हैं, कुल मिलाकर गीत आपको कुछ ख़ास प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन शाहरुख खान का कातिलाना लुक आई केचिंग है। 

एक यूजर ने लिखा, "इतने बेकार गाने बन रहे हैं मूवी अच्छी होनी चाहिए, नहीं तो पैसे बेकार जाएंगे"। एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया, "निस्संदेह ब्लॉकबस्टर"। जबकि फैन्स शाहरुख खान के लुक्स को देखकर खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

चेन्नई एक्सप्रेस के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण क लंबे समय के बाद रोमांस करते नजर आएंगे और उनकी केमिस्ट्री देखकर ही ये साफ तौर पर कहा जा सकता है, कि क्यों उन्हें बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है। 

गौरतलब है, कि शाहरुख खान चार साल के विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली है और फैंस दिल थामकर फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं।