फिल्म अभिनेता शाहरुख खान आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले तो वह पूरी तरह से स्वस्थ दिखे। दरअसल, कल से खबरें थीं कि शाहरुख की नाक पर चोट लगने के बाद उनकी छोटी सर्जरी की गई तथा उन्हें मुंबई लौटकर आराम करना पड़ रहा है। लेकिन आज शाहरुख खान के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद यह खबर झूठी साबित होती दिख रही है।
खबरें थीं कि अपनी आगामी एक्शन फिल्म की लॉस एंजेलिस में शूटिंग करते समय अभिनेता की नाक पर चोट लगी थी। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। बुधवार को खान को सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तब उनकी नाक पर या कहीं पर भी किसी भी तरह की चोट का नामोनिशान नहीं दिखा।