शाहरुख, अक्षय और अजय देवगन के पान मसाला का एड करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तीनों ही पदम पुरस्कार सम्मान से सम्मानित हैं। ऐसे में याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता का कहना उनका ये कदम युवाओं के लिए सही नहीं है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ की अवमानना याचिका पर अब केंद्र सरकार ने अपना जवाब दिया।
इसी के साथ तीनों एक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अक्षय कुमार ने हाल ही में घोषणा की है कि उन्होंने पान मसाला से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। अब वह इस विज्ञापन में दिखाई नहीं देंगें। लेकिन इस बीच पान मसाला विज्ञापन मामले में कोर्ट ने तीनों एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार को नोटिस जारी किया है। अवमानना याचिका के जवाब में केंद्र सरकार ने इलाहाबाद अदालत की लखनऊ पीठ को सूचित किया कि उनसे गुटखा कंपनियों के लिए किए गए विज्ञापनों के मामले में तीन बॉलीवुड सितारों को नोटिस जारी किया है।
केंद्र सरकार के वकील ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई कर रहा है। ऐसे में याचिका को तुरंत खारिज कर दिया जाना चाहिए. बहस के बाद बेंच ने अगली सुनवाई के लिए 9 मई 2024 की तारीख तय की। जस्टिस राजेश सिंह चौहान की पीठ ने निर्देश दिया कि केंद्र सरकार पहले याचिकाकर्ता की दलील पर फैसला ले। उन्होंने मूल रूप से तर्क दिया कि जिन अभिनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को बड़े पुरस्कार दिए गए, उन्होंने गुटखा कंपनियों का विज्ञापन किया, उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।