सुपर स्टार शाहरुख़ खान को लेकर एक बुरी ख़बर आ रही है। किंग खान अमेरिका में अपनी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उनकी नाक और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं।
शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना के कारण शाहरुख खान घायल हो गए हैं। उनकी नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद शाहरुख की छोटी सी सर्जरी भी की गई है। शाहरुख की सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें वापस मुंबई लाया गया है।

31 साल के इस लंबे करियर में शाहरुख खान कई बार शूटिंग के दौरान घायल हुए हैं। 2017 में रईस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने और चेहरे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी थी। 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी होने के बाद उनकी 8 सर्जरी हुईं। इसके अलावा 2009 में चोट लगने के बाद उनके बाएं कंधे की सर्जरी हुई थी।

इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म 'पठान' देने के बाद 2023 में शाहरुख खान की 3 बड़ी फिल्में फ्लोर पर आने वाली हैं। जिसमें जवान और डंकी के नाम भी शामिल हैं। फिल्म जवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। यह फिल्म 7 सितंबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।