बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। वे हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए सऊदी अरब में थे। जहां वे उमराह करने के लिए मक्का पहुंचे थे। अब शाहरुख वैष्णोदेवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में शाहरुख खान काले रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस भीड़ भरी जगह पर शाहरुख खान को देखकर लोग पैनिक नहों इसस बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा छुपा लिया है और आंखों पर काला चश्मा लगा लिया है। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है।
इस महीने की शुरुआत में शाहरुख खान अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए सऊदी अरब में थे। वहां शेड्यूल पूरा करने के बाद शाहरुख ने एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें पवित्र शहर मक्का में उमराह करते देखा गया। उमराह के लिए पहुंचे शाहरुख की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
पिछले कुछ दिनों से आमिर खान की भी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। जिसमें वो अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस के नए ऑफिस के उद्घाटन की पूजा कर रहे थे। तस्वीरों में आमिर के माथे पर तिलक लगा हुआ था, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा था। तस्वीरों में अमिर जींस और स्वेटशर्ट पहने हुए थे। उन्होंने सफेद टोपी पहन रखी थी और कलश की पूजा कर रहे थे। इस दौरान आमिर काफी खुश नजर आ रहे थे। आमिर ने किरण के साथ आरती भी की थी।
बता दें कि सोशल मीडिया पर आमिर खान की पूजा और तिलक की जमकर आलोचना हुई थी। यूजर्स का कहना था कि वह हिंदू होने का नाटक कर रहे हैं क्योंकि उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसके अलावा कई लोगों ने उन्हें उनकी पूर्व पत्नी के साथ पूजा करने पर ट्रोल किया।