एक्टर शैलेश लोढ़ा तबसे लगातार चर्चा में बने हुए हैं, जब से उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ा। उनके शो छोड़ने पर कई तरह की खबरें और अफवाहों ने जोर पकड़ा। अब असल वजह तो शैलेश लोढ़ा और शो के मेकर्स ही जानते हैं। लेकिन फिलहाल शैलेश अपनी एक तस्वीर के कारण चर्चा में आ गए हैं। इस तस्वीर को देख फैन्स हैरान हैं और रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि एक्टर शो में वापस आ जाएं।

दरअसल तस्वीर में भगवा रंग की धोती और गमछा पहने और माथे पर भस्म लगाए नजर आ रहे हैं। गले में माला लटकी है और माथे पर टीका भी लगा है। इस तस्वीर को शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही है। इसे शेयर कर शैलेश लोढ़ा ने कैप्शन में लिखा है, हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करें...। शैलेश लोढ़ा की इस तस्वीर पर फैन्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।

कोई उनके इस संन्यासी अवतार की तारीफ कर रहा है तो कोई मिन्नतें कर रहा है कि एक्टर तारक मेहता में लौट आएं। शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2022 में छोड़ दिया था। शैलेश लोढ़ा कुछ दिन पहले तब सुर्खियों में आ गए थे, जब ऐसी खबरें सामने आईं कि तारक मेहता के मेकर्स ने एक्टर के बकाया पैसे नहीं दिए हैं। मेकर्स के पास शैलेश लोढ़ा का एक साल से अधिक समय का पैसा रुका हुआ है। इस बारे में पूछे जाने पर शैलेश लोढ़ा ने तो एक इंटरव्यू में कह दिया कि यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन बाद में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स ने अपनी तरफ का सच बताया।