बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर ने प्यार किया तो डरना क्या, कश्मीर की कली, जानवर, तीसरी मंज़िल जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से सबका दिल जीता। आज भी लोग उनके स्टाइल की कॉपी करने की कोशिश करते हैं। उनकी तरह थिरकने की कोशिश करते हैं। लेकिन एकाध ही उन्हें खुद में उतार पाते हैं।

पर्दे पर शम्मी कपूर जितने खुशमिजाज दिखाई देते थे, वो उतने ही निजी जिंदगी में गुस्सैल किस्म के थे। उन्हें भी बाकी कपूर की ही तरह ड्रिंक करने का भी बेहद शौक था। इतना ही नहीं, वो दिन में 100-100 सिगरेट भी पीते थे। लेकिन उनकी लाइफ में एक शख्स की ऐसी एंट्री हुई कि उसने एक्टर की पूरी लाइफ बदल दी। शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी ने वीडियो इंटरव्यू में खुलासा कर उस इंसान का नाम बताया है।

वह कहती हैं, हां वो जल्दी गुस्सा हो जाते थे। वो कई चीजों को हैंडल नहीं कर पाते थे। झल्ला जाते थे। अगर पार्टी में उनके पैर की उंगली किसी के द्वारा गलती से दब जाती तो वो भड़क जाते थे। जबकि इस दौरान ये सब होना आम बात होती है। और उस दिन वो काफी शराब पीया करते थे। लेकिन अगले ही दिन वो मुझसे पूछते थे कि क्या-क्या हुआ था और उसे जानने के बाद वो खुद में बदलाव करते थे।

नीला देवी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी शम्मी कपूर को पीने से रोका नहीं? इस पर वह जवाब देती हैं, वो जब शराब और सिगरेट पीने पर आते तो किसी की नहीं सुनते थे। ऐसा वो अपने आप से तभी करते थे जब कोई खास दिन होता था। हर साल की तरह उन्होंने 1 जनवरी से 21 जनवरी तक कभी शराब नहीं पी ।