सिद्धार्थ शुक्ला बर्थ एनिवर्सरी: टीवी के मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की आज 42वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनके जन्मदिन पर फैंस से लेकर सितारे उन्हें खूब याद कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त शहनाज गिल ने भी उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं आपसे फिर मिलूंगी। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शहनाज गिल का पोस्ट न सिर्फ सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि कश्मीरा शाह, स्मृति खन्ना और पुलकित सम्राट जैसे कई सितारे इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

शहनाज गिल द्वारा शेयर किए गए फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला अपने बालों में हाथ फेरते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान भी देखने लायक थी। इस फोटो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, 'मैं आपसे फिर मिलूंगी। ' बता दें कि शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे पर केक काटा और उनके साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कीं।

इसके अलावा लोग शहनाज गिल की पोस्ट पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। शहनाज गिल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कश्मीरा शाह को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई। उन्होंने लिखा, "हां और वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।" वहीं शहनाज गिल के पोस्ट पर बाकी स्टार्स ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया है।

एक यूजर ने शहनाज गिल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शहनाज ने सिद्धार्थ की पुण्यतिथि नहीं मनाई बल्कि वे उनका जन्मदिन इसलिए मना रही हैं क्योंकि वे उनके अंदर जिंदा हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, 'अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि आप अब हमारे बीच नहीं हैं। ' इसके अलावा कई यूजर्स ने 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ' लिखकर 'बिग बॉस 13' के विनर को भी याद किया।