कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी जल्द ही अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ जलबा बिखेरने के लिए एक बार फिर सिनेमाई पर्दे पर वापसी कर रही है। 'भूल भुलैया 2' के बाद यह जोड़ी समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएगी। 

हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसने फैन्स को फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड कर दिया है। दोनों कलाकार 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जहां हाल ही में खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म के एक गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं अब इस गाने को बनाने की लागत का भी खुलासा हुआ है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक भव्य गीत के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की फरमाइश पर मेकर्स ने गाने में काफी इनवेस्टमेंट किया है। गाने को एक ड्रीम सीक्वेंस बताया जा रहा है, जिसमें ईसाई, मुस्लिम, गुजराती और दक्षिण भारतीय शादियों को दिखाया गया है। 

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ये एक जबरदस्त इंट्रोडक्टरी नंबर है, जिसे 7 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में शूट किया गया है। जैसा कि फिल्म की कहानी में कार्तिक का किरदार सत्यप्रेम शादी करने की ख्वाहिश रखता है, जिसमें ड्रीम वेडिंग सीक्वेंस वाला यह गाना बिल्कुल फिट बैठता है। इस गाने में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गाने के लिए चार सेट रखे गए थे। ईसाई विवाह सेट समारोह सेंटोरिनी, ग्रीस से प्रेरित था। एक सेट गुजराती शादी के लिए बनाया गया था, जबकि दक्षिण में प्रसिद्ध मंदिरों को दक्षिण भारतीय शादियों के लिए बनाया गया था। इसके साथ ही एक बैंक्वेट हॉल में मुस्लिम शादी का आयोजन किया गया। शादी के दो सेट मड आइलैंड में रखे गए थे जबकि अन्य दो वेडिंग सेट मलाड के स्टूडियो में रखे गए थे।

सत्यप्रेम की कथा का निर्देशन समीर विदवान्स ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दूसरी बार पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।