सोशल मीडिया पर श्रेयस तलपड़े का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में श्रेयस को एक लॉरी पर बने हिंदू धर्म के आध्यात्मिक चिह्न ऊं पर पैर रखे हुए देखा जा रहा है। ये वीडियो 2012 में आई फिल्म कमाल धमाल मालामाल का बताया जा रहा है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में श्रेयस को एक क्रिश्चियन युवक जॉनी के रूप में देखा गया था। अब इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर श्रेयस को ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर्स का कहना है, कि ईसाई व्यक्ति अपना पैर ॐ पर रखता है,कभी किसी और धर्म के लिए इस तरह का अपमान देखा है?अब इसे लेकर श्रेयस तलपड़े ने सफाई दी है।
श्रेयस का कहना है, कि जब कोई शूटिंग कर रहा होता है तो बहुत सारे कारक होते हैं... जिसमें एक सीक्वेंस के दौरान किसी की मानसिकता शामिल होती है, विशेष रूप से एक्शन दृश्य, निर्देशक की आवश्यकताएं, समय की कमी और बहुत सी अन्य चीजें।
लेकिन मैं वीडियो में जो कुछ भी देख रहा हूं उसके लिए मैं खुद को समझा नहीं रहा हूं, मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ था और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मुझे उसे देखना चाहिए था और निर्देशक के ध्यान में लाना चाहिए था।
फिर भी, मैं कभी भी जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाऊँगा या ऐसा कुछ नहीं दोहराऊँगा।