शुभमन गिल हॉलीवुड फिल्म में: फिल्मी दुनिया और क्रिकेटर के बीच का रिश्ता काफी समय से चला आ रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिनका क्रिकेटरों के साथ अफेयर रहा है। तो कुछ ने क्रिकेटर से शादी भी कर ली है। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भी कई क्रिकेटर हैं जो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में जाने-माने क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम भी शामिल हो गया है। शुभमन गिल का नाम एक हॉलीवुड फिल्म से जोड़ा जा रहा है। तो आइए जानते हैं शुभमन गिल हॉलीवुड फिल्म में क्या करने जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सारा अली खान नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस हुई क्लीन बोल्ड, क्रिकेटर ने कहा क्रश का नाम
शुभमन गिल इस फिल्म का हिस्सा होंगे
क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम फिल्मी दुनिया से जुड़ा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ जोड़ा गया है। इन दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब इसके बाद शुभमन गिल का नाम एक हॉलीवुड फिल्म से जोड़ा जा रहा है. शुभमन गिल हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन में अपनी आवाज देने जा रहे हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' 2 जून को रिलीज हो रही है। इस खबर के सामने आने के बाद शुभमन गिल के फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।