बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा आडवाणी ने अपनी हल्दी पिक्स शेयर करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों की शादी को एक महीना भी पूरा हो गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा आडवाणी हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज़ देते रहते हैं। अब कपल ने अपनी शादी से अपनी हल्दी तस्वीरें साझा की हैं। यह होली के अवसर पर फैंस के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट है। रयूमर है, कि दोनों ने नए प्रोजेक्ट साइन किए हैं।
कपल अपने करियर को लेकर काफी फोकस्ड है। पिक्स में कपल काफी खुश नज़र आ रहा है। ऐसा लगता है कि दोनों ने शादी में काफी चिल किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ महल में शादी की। फिल्म इंडस्ट्री से शाहिद कपूर, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा ने भी शादी में शिरकत की थी।