बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। एक इवेंट कम्पनी के हवाले से आई खबर के मुताबिक़ ये स्टार कपल आगामी 6 फरवरी को शादी करने जा रहा है। शादी का डिस्टनेशन भी तय हो गया है। 

सिद्धार्थ और कियारा ने हालाँकि अपनी शादी की ऑफिशियल घोषणा तो नहीं की है। लेकिन एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक़ शादी की सभी रस्में जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में होने की संभावना है। मेहंदी, हल्दी और संगीत के प्री-वेडिंग फंक्शन 4-5 फरवरी को होंगे। शादी 6 फरवरी को होगी। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है। कियारा ने बताया था कि उनकी सिद्धार्थ से पहली मुलाकात वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' की रैप अप पार्टी के दौरान हुई थी। वह मीटिंग बेहद कैजुअल थी। कियारा ने कहा था कि वह उस रात और उस मुलाकात को कभी नहीं भूल सकतीं। इसके बाद दोनों ने 'शेरशाह' की शूटिंग शुरू की तो नाम साथ जोड़ा जाने लगा था। तब कियारा को मुंबई में सिद्धार्थ और उनके पेरेंट्स के साथ एक बार लंच डेट पर भी देखा गया था।