बॉलीवुड के चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कपल ने अपनी शादी के लिए गेस्ट लिस्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ-कियारा की शादी में बी-टाउन के कई सेलेब्स और फिल्ममेकर्स शामिल होंगे। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा अपने कुछ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दोस्तों के काफी करीब हैं और उन्हें भी शादी में बुलाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
ऐसा बताया जा रहा है, कि सिद्धार्थ-कियारा की शादी की गेस्ट लिस्ट लीक हो गई है। अब तक जिन नामों की पुष्टि हुई है, वे करण जौहर और अश्विनी यार्डिना हैं। ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के काफी करीब हैं। जबकि विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपनी शादी का वेन्यू फाइनल कर लिया है। इस शादी के लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। शादी के बाद कपल का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में होगा। इतना ही नहीं मल्होत्रा और आडवाणी के परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
सिद्धार्थ और कियारा ने 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम किया था। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगे। सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। वहीं कियारा जल्द ही सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में हैं।