शेरशाह फिल्म में जबरदस्त ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब रियल लाइफ में भी कपल बनने जा रहे हैं। वो 6 फरवरी को सूर्यगढ़ पैलेस जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। इस वेडिंग सेरेमनी में कितने मेहमान शामिल होंगे, इसका किराया कितना है, कियारा किस डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी और हल्दी से लेकर मेहंदी सेरेमनी कब होगी, जानते हैं सबकुछ सिद्धार्थ और कियारा डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। उन्होंने जिस सूर्यगढ़ होटल को बुक किया है, वो जैसलमेर के सबसे महंगे होटल में से एक है।
बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी के लिए 100 से 125 मेहमानों को इनवाइट किया है और इनके लिए 84 कमरे बुक किए हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने के लिए 4 फरवरी से मेहमानों का सूर्यगढ़ पैलेस में आने का सिलसिला शुरू होगा, क्योंकि इसी दिन दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे। मेहमानों को एयरपोर्ट से सूर्यगढ़ पैलेस तक लाने के लिए कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार किया गया है। आइये अब आपको बताते हैं कि इस शाही होटल में क्या-क्या खासियत है।
जानकारी के मुताबिक, सूर्यगढ़ पैलेस में 84 कमरों के अलावा शानदार सूइट भी हैं। इसमें रेस्तरां, बार, बगीचे, स्विमिंग पूल, हॉल की सुविधा है। साथ ही स्पेशल खाने से लेकर ट्रेडिशनल डांस तक यहां की खासियत है। अब बात करें यहां के किराए कि तो अगर आप वहां घूमने गए हैं और इस शाही होटल में ठहरना चाहते हैं तो एक रात का किराया 25 हजार रुपये से शुरू होकर 1 लाख रुपये तक है।