सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी किसी का भाई किसी की जान शुक्रवार, 21 अप्रैल को थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था, लेकिन शायद मेकर्स पर ये पैंतरा भारी पड़ गया, क्योंकि भारत में ईद शुक्रवार की बजाय शनिवार को मनाई जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को ज्यादातर लोग त्योहार में बिजी हो गए। इसका थोड़ा-सा असर फिल्म के फर्स्ड डे कलेक्शन पर पड़ा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सलमान खान की साल 2011 के बाद से ईद पर आई सभी फिल्मों में यह सबसे काम कलेक्शन है। उनकी किसी फिल्म ने 21 करोड़ रुपये से कम की ओपनिंग ईद के मौके पर नहीं की है।
दूसरा असर पड़ा है, कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों को लेकर लोगों में आए बदलाव का। हालांकि, एडवांस बुकिंग में सुस्त होने के बावजूद फिल्म की स्पॉट बुकिंग अच्छी हुई। सलमान खान के फैंस सुबह-सुबह भी फिल्म देखने पहुंचे, जोकि कोविड-19 के बाद बहुत कम शोज में ही देखने को मिला है। तो कुल मिलाकर भाईजान के फैंस ने उन्हें ईदी दे ही दी।
सलमान ने कुछ बड़े क्षेत्रों में अच्छा परफॉर्म किया है, लेकिन हैदराबाद छोड़कर मेट्रो सिटीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन हैदराबाद में मुंबई और बेंगलुरु जैसी परफॉर्मेंस देखने को नहीं मिली। फिल्म को यूपी, बिहार, राजस्थान और निजाम / आंध्र प्रदेश अच्छा रेस्पॉन्स मिला है और शुरुआती आकड़ों के मुताबिक, पहले दिन 14 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस किया है।