अभिनेत्री कंगना रनौत का अपने ही फिल्मी साथियों से पंगा थम नहीं रहा है। अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर फिल्म माफिया के खिलाफ गुस्सा उगलती नजर आई हैं। कंगना ने अपनी ये भड़ास इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है व लिखा है कि वे सुधर जाएं वर्ना घर में घुसकर मारूंगी। कंगना ने 'जो भी लोग मेरे लिए परेशान थे उन्हें बता दूं कि बीती रात से मेरे आसपास ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई है, कोई मुझे फॉलो नहीं कर रहा न तो कैमरे के साथ और न ही बिना कैमरे देखो, जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।' 

Image

छत पर भी जूम कैमरे

दरअसल कंगना ने हाल ही में कहा था कि उनका कोई पीछा कर रहा है, कोई जासूसी कर रहा है। उन्होंने कहा था कि सड़कों से लेकर बिल्डिंग की पार्किंग और घर की छत पर भी उनका पीछा किया जा रहा है। उन्हें पकड़ने के लिए जूम लेंस भी लगाते हैं। कंगना ने कहा था, 'पपाराजी स्टार्स से तभी मिल पाते हैं जब उन्हें इस बात खबर दी जाती है और वे क्लिक तभी करते हैं जब उन्हें पैसे दिए जाते हैं। मैं या मेरी टीम उन्हें पैसे नहीं देते तो कौन दे रहा है?'

संदेश चंगू मंगू गैंग के लिए!

कंगना कहती हैं 'ये संदेश चंगू मंगू गैंग के लिए है- बच्चो, तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, सुधर जाओ नहीं तो घर में घुसकर मारूंगी और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं तुमको ये तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन ये नहीं पता कि कितनी बड़ी वाली हूं।'