मदारी, लाइफ ऑफ पाई, अंग्रेजी मीडियम, द लंचबॉक्स, करीब करीब सिंगल, पीकू समेत न जानी कितनी फिल्मों का पिटारा देकर इस दुनिया से रुख्सत हो चुके इरफान एक बार फिर पर्दे पर आ रहे हैं। उनकी फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। अनूप सिंह की डायरेक्टेड इस मूवी में वहीदा रहमान, शशांक अरोड़ा, सारा अर्जुन समेत अनेक किरदार हैं। https://www.instagram.com/reel/CrNTWdNLYhs/?utm_source=ig_web_copy_link
अब इसी फिल्म के प्रीमियर के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनके बेटे और कला एक्टर बाबिल खान पिता के पोस्टर को फ्लाइंग किस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को गुजरे हुए आज पूरे तीन साल हो गए हैं। अब डेथ एनिवर्सरी मौके पर ही उनकी आखिरी फिल्म द सांग ऑफ स्कॉर्पियंस को रिलीज किया गया है। https://twitter.com/SandraC69740420/status/1651882491374972931?s=20
हाल ही में इसका ट्रेलर आया था जिसमें इरफान को एक बार स्क्रीन पर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। वहीं, उनके बेटे ने भी इसका ट्रेलर अपने इंस्टा पर पोस्ट किया था। ये बात तो वैसे भी जगजाहिर है कि बाबिल हमेशा से ही अपने पिता के बेहद करीब रहे हैं। जब उनका निधन हुआ था तो उन्होंने महीनों तक अपने को कमरे में बंद कर लिया था। खैर ।