टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया अपने बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ रोका कर लिया है। हाल ही में सोनारिका ने इस समारोह से एक तस्वीर साझा करते हुए इस रिश्ते पर जीवन भर के लिए मोहर लगा दी।

सोनारिका ने सोशल मीडिया पर कुछ और भी फोटोज शेयर की हैं जिनमें वे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों में सोनारिका और विकास के फैमिली मेंबर्स भी साथ में नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों में कपल की बीच की केमिस्ट्री साफ नज़र आ रही है।

सोनारिका और विकास 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फाइनली अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया मोड़ दे दिया है। सोनारिका और विकास ने कुछ समय पहले ही सगाई की है, जिसकी तस्वीरें खुद सोनारिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फैंस इस कपल की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोनारिका ने टीवी शो देवों के देव महादेव से घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने 'पृथ्वी वल्लभ: इतिहास भी, रहस्य भी', इश्क में मरजावां जैसे कई टीवी सीरियल में बेहतरीन काम किया है।