दक्षिण व हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के राजनीति में जाने की अटकलें तेज हो गई है। उन्होंने ऐलान किया था कि वह करीब 6 महीने का ब्रेक पर हैं। चर्चा है कि वह राजनीति में किस्मत आजमा सकती हैं। 

दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ ने बताया था कि उन्हें ऑटो इम्यून डिसऑर्डर नाम की बीमारी हो गई है। इस वजह से उन्हें कई तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है। लिहाजा छुट्टी लेकर खुद के लिए समय निकाला था। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा' गर्ल पॉलिटिक्स में आने के लिए तैयार है। क्योंकि वे हमेशा से किसानों को लेकर अपना समर्थन जताती रही हैं। वह राज्य की हैंडलूम कपड़ों की भी ब्रांड एम्बेसडर हैं। अटकलों के मुताबिक सामंथा रुथ, के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) से जुड़ सकती हैं।