सुनील शेट्टी ने एक रीसेंट इंटरव्यू में कहा कि वे अपने दोनों बच्चे अहान और अथिया को भारतीय स्कूलों में नहीं पढ़ाना चाहते थे। सुनील चाहते थे कि उनके बच्चे अमेरिकी बोर्ड में पढ़ाई करें ताकि उन्हें कोई स्पेशल ट्रीटमेंट न मिल सके। सुनील को ये भी पता था कि अमेरिकी बोर्ड में पढ़ाई कराने के लिए काफी खर्च करने पड़ेंगे एक्टर के मुताबिक, ये अपनी बेटी अथिया का अमेरिका से एडमिशन कराकर लौट रहे थे।
रास्ते में अथिया ने कहा कि वे फिल्मों में काम करना चाहती हैं। निखिल कामत के साथ इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि शुरुआती दौर में जब फिल्में नहीं चलती थीं तो इसका बुरा प्रभाव उनके निजी जीवन पर पड़ता था समीक्षक उनकी फिल्मों की आलोचना करते थे। इसका असर उनकी फैमिली पर भी पड़ता था। इसी वजह से वे बच्चों को बाहर भेजना चाहते थे। सुनील ने कहा मैं चाहता था कि मेरे बच्चों को स्कूल में स्पेशल ट्रीटमेंट न मिले।
मैं चाहता था कि वे आम बच्चों की तरह वहां पढ़ाई करें। मैं नहीं चाहता था कि उनके स्कूल में इस बात की चर्चा हो कि वे किसी सेलिब्रिटी के बच्चे हैं। सुनील ने कहा मैं बच्चों को फ्री छोड़ना चाहता था और ये तरकीब काम भी कर गई। मुझे अभी भी याद है कि पापा ने उस वक्त पैसों को लेकर बात की थी। हालांकि मैंने उन्हें समझा दिया था कि मैं मैनेज कर लूंगा। सुनील ने इंटरव्यू में आगे कहा- मैंने कभी अपने बच्चों को एक्टर बनने के लिए प्रेरित नहीं किया।