अभिनेता सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी को लेकर नया अपडेट यह है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है। वजह टेक्निकल बताई गई है। सनी ने बैंक से बड़ा अमाउंट लोन लिया था तथा 56 करोड़ का भुगतान नहीं किया था। शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी को लेकर विज्ञापन निकाला था।

सनी ने बैंक से एक बड़े अमाउंट लोन के लिए मुंबई के जुहू स्थित 'सनी विला' को मार्टेगेज किया था। बदले में उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे। लोन और इस पर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था। विज्ञापन के मुताबिक, सनी विला की नीलामी 25 सिंतबर को तय की गई थी। ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी।

हालांकि कल ही दओल की टीम ने ऑक्शन नोटिस की खबर को कंफर्म किया था लेकिन यह भी कहा था कि नोटिस में मेंशन किया गया अमाउंट सही नहीं है। यह भी कहा गया है कि सनी देओल 1-2 दिन में सारी रकम का भुगतान कर देंगे।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

नीलामी संबंधी नोटिस को कथित तौर पर वापस लिए जाने को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूछ है कि आखिर 'तकनीकी कारणों' का हवाला देने के लिए बैंक को किसने प्रेरित किया? ज्ञात हो कि सनी देओल के इस बंगले में पार्किंग से लेकर पूल, मूवी थिएटर,हेलिपैड एरिया, गार्डन हैं।