बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट ही रखा है। हालांकि, इन दिनों फिल्म 'गदर-2' की सफलता के बाद दिए कुछ इंटरव्यूज में वे अपनी पर्सनल लाइफ पर बात कर रहे हैं। हाल ही में दिए कुछ इंटरव्यूज में सनी ने कई मजेदार किस्से शेयर किए। चाहे वो 'गदर' के सेट पर डायरेक्टर से बहस होने के बाद अपनी जींस फाड लेना हो या फिर क्रिकेट स्टेडियम में लड़कों की मार-पिटाई करना, कई किस्सों में एक्टर ने अपने गुस्से का जिक्र किया है। 

इसी बीच सनी का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है जो साल 1984 में वैंकूवर में फिल्म 'जोशीले ' के सेट पर लिया गया था। इंटरव्यू में सनी ने बताया कि वे अपनी लव लाइफ पर अफवाहों का असर नहीं पड़ने देते। सनी से पूछा गया कि जब को-एक्ट्रेस के साथ आपका नाम लिंक किया जाता है तो आपका क्या रिएक्शन होता है। इस पर सनी ने हंसते हुए कहा कि यह इस प्रोफेशन का हिस्सा है। वहीं जब एंकर ने पूछा कि जब इस तरह की ख़बरें मंगेतर पूजा तक पहुंचती हैं तो वो क्या रिएक्ट करती हैं ? तो सनी ने कहा- 'मुझे पता नहीं, उस तक पहुंचती हैं या नहीं। ऐसा कुछ नहीं है।