बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही सुष्मिता सेन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सुष्मिता सेन ने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुद ये जानकारी दी है।
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उन्हें हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें इसके बाद एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी। हालांकि वह अब ठीक हैं। गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपने फैंस को इस खबर के बारे में जानकारी दी।
सुष्मिता ने लिखा कि मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा...एंजियोप्लास्टी हुई...स्टेंट लगाया गया...और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने पुष्टि की 'मेरा दिल बड़ा है। बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता के लिए धन्यवाद। यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है ... कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ जीवन के लिए तैयार हूं।