तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ब्लर की घोषणा के बाद से ही सभी की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है और यह 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ब्लर की घोषणा के बाद से ही सभी की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री है। ब्लर तापसी के लिए बेहद ख़ास है। तापसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये खबर साझा की है। अजय बहल द्वारा निर्देशित, इसमें गुलशन देवैया भी हैं। ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज और आउटसाइडर्स फिल्म्स और इकोलॉन प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है।

फिल्म की कहानी अजय बहल और पवन सोनी द्वारा लिखी गई है। टीज़र को पॉज़ीटिव रिसपॉन्स मिलने के बाद, फिल्म का ट्रेलर आज आउट हो गया है। निश्चित ही ये आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

फिल्म में तापसी के किरदार का नाम गायत्री है। ट्रेलर काफी आशाजनक दिखता है और एक सुस्त सर्दियों की सेटिंग के बीच सेट किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक मर्डर मिस्ट्री से होती है। तापसी पन्नू की ऑन-स्क्रीन बहन फाँसी पर लटकी मिलती है। लेकिन बॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलता। फिर भी इसे सुसाइड माना जाता है। 

लेकिन गायत्री यानि कि तापसी को इस बात पर यकीन नहीं होता कि उनकी बहन ऐसा कर सकती है। तापसी अपनी बहन की हत्या के पीछे के रहस्य तक पहुंचने के लिए सुराग खोज रही हैं।
कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब डॉक्टर तापसी से कहता है कि उसकी आंखों की रोशनी कम होती जा रही है और अगर वह दिन का उजाला देखेगी तो पूरी तरह से अंधी हो जाएगी। ट्रेलर के अंत में तापसी की आंखों पर पट्टी बंधी दिखती है। ट्रेलर को देखने के बाद आपके सामने कई ऐसे सवाल होंगे जो और आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

इसके बाद तापसी राजकुमार हिरानी की सोशल ड्रैमेडी डंकी में नजर आएंगी। ये पहली बार होगा जब वे शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। डंकी 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।