एक्ट्रेस आयशा टाकिया याद हैं? टार्जन: द वंडर कार और वॉन्टेड जैसी फिल्मों से लोगों का दिल लूटने वालीं आयशा टाकिया ने जितनी चर्चा अपने फिल्मी करियर को लेकर बटोरी, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की रही। आयशा टाकिया ने जब इस्लाम कबूल कर सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की तो हर तरफ सनसनी मच गई थी। शादी के बाद ही आयशा टाकिया ने फिल्मों से दूरी बना ली और फिर वापसी नहीं की।

हर कोई हैरान था कि आखिर आयशा ने करियर के पीक पर क्यों फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी? आयशा टाकिया को पति फरहान आजमी का हर कदम पर साथ मिला। फरहान हमेशा ही आयशा टाकिया के लिए एक ढाल बनकर खड़े रहे। लेकिन आयशा टाकिया को कभी ससुर अबू आजमी का साथ नहीं मिल पाया। अबू आजमी के कारण आयशा टाकिया को कई बार शर्मिंदा होना पड़ा।

एक बार तो आयशा टाकिया के ससुर ने ऐसा आपत्तिजनक बयान दे दिया था कि एक्ट्रेस और उनके पति को पब्लिकली सबसे माफी मांगते हुए यह कहना पड़ा था कि वो शर्मिंदा हैं। जानिए वो मौके जब ससुर के बयानों के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और लोगों की जली-कटी भी सुननी पड़ी, जबकि उनका कोई दोष नहीं था। अबू आजमी ने जब 2014 में रेप को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया तो बहू आयशा टाकिया तो क्या बेटे फरहान आजमी ने भी उनका साथ छोड़ दिया और खुद को अलग कर लिया।