तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की लिंकअप की खबरें कई दिनों से चल रही हैं। अब एक इवेंट में तमन्ना ने कबूल किया है कि उनके और विजय के बीच में दोस्ती से बढ़कर भी कुछ है। तमन्ना ने कहा- विजय के साथ मेरा गहरा बॉन्ड है। मैं उनकी परवाह करती हूं, वे जब आस-पास होते हैं तो अच्छा लगता है। भारत जैसे देश में एक महिला को अपने पार्टनर के लिए अपने जीवन में बदलाव करना पड़ता है। हालांकि विजय एक ऐसे शख्स हैं जिनके आने से मुझे कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। वे हर तरीके से मेरी चीजों को समझते हैं।
को-स्टार होने की वजह से नहीं हुआ अट्रैक्शनः तमन्ना ने फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में कहा- मुझे नहीं लगता कि कोई किसी की तरफ सिर्फ इसलिए अट्रैक्ट हो जाता है क्योंकि वो उसका को-स्टार है। मैंने अपने करियर में कई लोगों के साथ काम किया है। ये एक पर्सनल फीलिंग होती है। हमारे बीच जो भी हुआ वो इसका नतीजा तो बिल्कुल नहीं है।