सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर इस वक्त अपने सीक्वल को लेकर चर्चा में है। सनी देओल एक बार फिर से एंग्री यंग मैन तारा सिंह के अंदाज में और अमीषा पटेल सकीना के रोल में दिखेंगी। हाल ही में शाहरुख खान की पठान में पाकिस्तानी जनरल कादिर की भूमिका निभा चुके एक्टर मनीष वाधवा इस फिल्म में दमदार विलन की भूमिका में दिखेंगे।
फिल्म की कहानी देश के बंटवारे के 24 साल बाद की है, जिसमें पाकिस्तान आर्मी से जंग भी दिखाई जानेवाली है। गदर 2 की कहानी कुछ ऐसी होगी, जिसमें अब तारा सिंह यानी सनी देओल के बेटे की कहानी से फिल्म आगे बढ़ेगी। फिल्म मे नेगेटिव रोल निभाने जा रहे एक्टर मनीष वाधवा ने गदर 2 का पूरा प्लॉट सुनाया।
उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अमरीश पुरी ने अशरफ अली यादगार रोल निभाया था और चूंकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो ऐसा नहीं है कि उनके रोल को रिप्लेस किया गया है बल्कि पार्ट 2 में उनका किरदार नहीं है। मनीष ने कहा कि अमरीश जी ने अशरफ अली के रोल को जिस तरह से निभाया है, उसकी तुलना नहीं हो सकती और यही वजह है कि उनके किरदार को इस फिल्म में रिप्लेस नहीं किया गया है।