अभिनेता अभिषेक बच्चन की आलोचना करने की कोशिश कोई करता है तो उसको वह मुंहतोड़ जवाब भी देने में नहीं चूकते। इस बार लेखिका तस्लीमा नसरीन ने जब ट्वीट किया कि 'अमिताभ बच्चनजी अपने बेटे अभिषेक से बहुत प्यार करते हैं। वह सोचते हैं कि उनके बेटे को उनकी सारी प्रतिभा विरासत में मिली है। अभिषेक अच्छे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभिषेक भी अमितजी जितने टेलेंटेड हैं।
' इसके रिप्लाई में अभिषेक ने लिखा आप एकदम सही कह रही हैं मैम। कोई भी उनके टैलेंट या फिर किसी और चीज में उनके बराबर नहीं आता है। वह सर्वश्रेष्ट रहेंगे। मुझे उनका बेटा होने पर गर्व है।' इसके बाद एक्टर सुनील शेट्टी ने रेड हार्ड इमोजी पोस्ट कर काफी कुछ कह दिया। हैरानी की बात तो ये है कि तस्लीमा नसरीन ने अपना ट्वीट ही बाद में डिलीट कर दिया।