तेजा सज्जा जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'हनुमान' में नजर आएंगे। अब उनकी इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कि उनकी यह फिल्म दुनियाभर में एक साथ रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर दी है। जिसमें उन देशों के मैप को दिखाया जा रहा है, जहां फिल्म रिलीज होने वाली है।
बता दें कि तेलुगु भाषा में बनी ये फिल्म भारत, अमेरिका, चाइना, यूके, श्रीलंका, मलेशिया, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी समेत दुनियाभर के सिनेमाघरों में 12 मई को 11 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म को प्रशांत वर्मा ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखा है। इसमें तेजा के अलावा अमृता अय्यर, सरत कुमार, विनय, वारालक्ष्मी, वेनेला किशोर, दीपक शेट्टी और गेटअप श्रीनू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी अंजनद्री नामक एक काल्पनिक गांव पर स्थापित है।