देशभर में विवादों के बीच #The Kerala Story का कलेक्शन असरदार साबित हो रहा है। अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म का न सिर्फ वीकेंड कलेक्शन शानदार रहा बल्कि  वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट दिखाई नहीं दे रही है। फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुँच चुकी है। 

अब ऐसा माना जा रहा है, कि #TheKeralaStory अपने वीकेंड 2 में काफी अच्छा कलेक्शन करेगी और ₹ 200 करोड़ की जादुई आंकड़े को भी पार कर जाएगी। फिल्म एक्सपर्ट तो यहाँ तक कह रहे हैं कि फिल्म कुल  ₹ 250 करोड़ तक भी पहुँच सकती है। 

रिलीज़ के बाद फिल्म की कमाई कुछ तक इस तरह रही है 

शुक्रवार- 8.03 करोड़, 
शनिवार- 11.22 करोड़
रविवार- 16.40 करोड़
सोमवार -10.07 करोड़
मंगलवार- 11.14 करोड़
बुधवार- 12 करोड़
गुरुवार- 12.50 करोड़। 

अब तक कुल: ₹ 81.36 करोड़

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' में केरल के हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है। फिल्म केरल में धर्मांतरण के मुद्दे को उठाया गया है जिस पर विवाद चल रहा है।