बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है, जिससे निमृत कौर अहलूवालिया के फैंस को झटका लगेगा, लेकिन प्रियंका और टीना के फैंस खुशी से फूले नहीं समाएंगे।

शुरुआत के कुछ हफ्तों में तो निमृत घर के मुद्दों और बाकी चीजों को लेकर एक्टिव रहीं और अकेली खेलती नजर आईं। लेकिन बाद में वह मंडली का हिस्सा बन गई। उन्हें शिव ठाकरे, साजिद खान और एमसी स्टैन के साथ ही खेलते हुए देखा गया था। प्रियंका इस बात के लिए हमेशा ही निमृत को टारगेट करती नजर आतीं।

एक बार तो उन्होंने कह दिया था कि निमृत अकेली कभी ना खेली। यह बात निमृत के पापा को बुरी तरह चुभी थी और उन्होंने बिग बॉस के घर में आकर निमृत को सलाह दी थी कि वह अब शिव से दूर रहे और अपना सोलो गेम खेले। आने वाले एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है।