अपने फेवरेट फ़िल्म और टीवी स्टार की लाइफ से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। चाहे उनके अफेयर हों, शादी या फिर, उनके पेरेंट्स बनने का सफ़र हर बात पर फैंस अपनी पैनी नज़र बनाए रखते हैं।

अपने फेवरेट सितारे की लाइफ़ से जुड़ हर अपडेट पब्लिक इंटरेस्ट का विषय बन जाता है। हाल ही में सबके घरों तक पहुंच रखने वाली  टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने काफी सीक्रेट तरीके से और सस्पेंस बनाए रखते हुए अपनी शादी की ख़बर साझा की थी। जिसने फैंस को चौंका दिया था।

जी हां टीवी की संस्कारी बहू देवोलीना शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में देवोलीना की हल्दी और मेंहदी की तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन किसी को भी ये समझ नहीं आ रहा था, कि दूल्हा कौन है। फैंस भी ये जानने के लिए बेताब थे, कि आखिरकार देवोलीना ने अपने जीवन साथी के रूप में किसे चुना है।

अब देवोलीना के दूल्हे राजा के नाम से पर्दा उठ चुका है। इसके साथ ही सभी अटकलों और कयासों पर भी लगाम लग गई है। साथ निभाना साथिया फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की कर ली है। इस बात का खुलासा खुद देवोलीना ने किया है।

साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पुष्टि की कि उन्होंने शाहनवाज शेख से शादी की है, जो पेशे से जिम प्रशिक्षक हैं। शादी लोनावाला में हुई थी। शादी में विशाल सिंह और भाविनी पुरोहित जैसे कुछ ही दोस्त शामिल हुए थे।

तस्वीरों में उनकी मां, अनिमा और कुछ दोस्तों को ही देखा जा सकता है। देवो ने शादी के लिए मिश्रित-सांस्कृतिक लुक चुना था। उन्होंने शादी के लिए शाका-पोला के साथ कलीरें पहनी थीं जो बंगाल में एक विवाहित महिला की निशानी है। कपल पहले ही रजिस्टर्ड वेडिंग कर चुका है।

इससे पहले देवोलीना की विशाल सिंह के साथ सगाई की खबरें वायरल थी। इसके बाद प्रपोज करते हुए दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं। बाद में पता चलाकि ये सब बस एक पब्लिसिटी स्टंट था। दोनों लंबे समय से बेस्ट फ्रेंड हैं।

विशाल सिंह के तस्वीरें साझा करने के तुरंत बाद, यूजर्स ने ये सवाल पूछना शुरु कर दिया था, कि दूल्हा कौन है। एक यूजर ने कमेंट करके अपनी उत्सुकता भी ज़ाहिर की थी, "यार क्या कंफ्यूजन है शादी किसके साथ हुए हैं इसकी... ऐसा लग रहा है बाय वन गेट वन ऑफर है।" 

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या वे शादीशुदा हैं?" एक तीसरे यूज़र ने कमेंट किया था कि, "यदि ये सच है तो सभी साथिया परिवार के कलाकार यहां होंगे इसलिए यह साबित हो गया है कि यह भी नकली है। बात यह है कि लोग वास्तव में चाहते हैं कि आप लोग साथ रहें लेकिन आप बार-बार अपने प्रशंसकों की भावनाओं के साथ खेलते हैं। एक फैन ने देवोलीना भट्टाचार्जी के पोस्ट पर कमेंट किया, “उसका bf तो विशाल सिंह था ना?

अब देवो की कब अपने जिम ट्रेनर से दोस्ती हुई और कब ये दोस्ती प्यार और अब शादी तक जा पहुंची इस बात पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। वैसे दोस्ती, प्यार और शादी कब ओर किस्से की जाये ये हर व्यक्ति का अपना डिसीजन होता है। इस बारे में जो भी अपडेट होगा हम आप तक ज़रूर पहुंचाएंगे तब तक आप भी देवोलीना की शादी के वीडियो और फोटोज से ही काम चलाइए।